Jay Shiv Omkara Aarti


ॐ जय शिव ॐकारा प्रभु हर शिव ॐकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा.. ॐ हर हर हर महादेव

एकानन चतुरानन पंचानन राजे, स्वामी पंचानन राजे .
हंसासन गरुड़ासन वृष वाहन साजे .. ॐ हर हर हर महादेव

दो भुज चारु चतुर्भुज दस भुज से सोहे, स्वामी दस भुज से सोहे .
तीनों रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे .. ॐ हर हर हर महादेव

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी, स्वामि मुण्डमाला धारी .
चंदन मृग मद सोहे भाले शशि धारी .. ॐ हर हर हर महादेव

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे, स्वामी बाघाम्बर अंगे .
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे .. ॐ हर हर हर महादेव

कर में श्रेष्ठ कमण्डलु चक्र त्रिशूल धारी, स्वामी चक्र त्रिशूल धारी .
जगकर्ता जगहर्ता जग पालन कर्ता .. ॐ हर हर हर महादेव

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका, स्वामि जानत अविवेका .
प्रणवाक्षर में शोभित यह तीनों एका . ॐ हर हर हर महादेव

निर्गुण शिव की आरती जो कोई नर गावे, स्वामि जो कोई नर गावे .
कहत शिवानंद स्वामी मन वाँछित फल पावे . ॐ हर हर हर महादेव

Comments

Popular posts:

Ganpati Atharvashirsh

Nirjala Ekadashi Vrat Katha